सैयदराजा। कस्बा स्थित नेशनल इंटर कालेज की 75वीं (हीरक) वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से सांस्कृतिकसमारोह के बीच मनाई गई। इस दौरान पुरा छात्रसम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय के कई पुराने छात्रों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा चयनबोर्ड के सदस्य डा. हरेंद्र राय व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजयप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।
पुरातन छात्र एसडीएम के पद पर तैनात भारत भूषण सहित अन्य पूर्व छात्रों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्षा अनुसंधान व विकास संस्थान के वैज्ञानिक रहे डा. हरिद्वार सिंह, मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक अवधेश सिंह, पूर्व कुलपति जननायक चन्द्रशेखरविश्वविद्यालय, बलिया के योगेंद्र सिंह व प्रदेश सरकार मे मंत्री नीलकंठ तिवारी भी सम्मनित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि विद्यालय के इतिहास में पहली बार पुरातनछात्र सम्मेलन आयोजित किया गया है । कहा कि इस अवसर पर स्मारिका (पत्रिका) का प्रकाशन भी अल्प समय में किया जा रहा है। कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव एवं समय के साथ राष्ट्र की मांग व अपेक्षाओं के अनुरूप माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में बदलाव अपेक्षित है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, जयप्रकाश पांडेय, राधाकांत मिश्रा,एसके लाल, कमलाकर सिंह, ऋषि नारायण, गंगाधर पांडेय, मंगला राय, विपिनसिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, मार्कंडेय प्रसाद, मधुलिका कन्नौजिया, गंगाधर यादव, सरदार सतनाम सिंह, आनंद सेठ, उधम सिंह कुशवाहा,सतीश सिंह रहे।