फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में पीछे अफसरों को चेताया

Tue, 10 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर-करेत्तर की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने वसूली लक्ष्य में पीछे चल रहे विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रत्येक दशा में वसूली लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के साथ ही वसूली में तेजी लाएं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है ऐसे में अधिकारियों को तत्पर होकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करना होगा।

उन्होंने निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों मसलन मंडी समिति, आबकारी महकमा, मनोरंजन कर विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग के अधिकारियों को वसूली लक्ष्य को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं परिवहन निगम, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को अच्छे कार्य के लिए सराहा।

अधिकारियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उसे बताएं अधिकारियों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर वाहन उपलब्ध कराने की भी बात कही।
विज्ञापन


सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि 122बी के मामलों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाएं।  कहा कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर कर-करेत्तर की बैठक कर वसूली की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम गिरीश कुमार, एआरटीओ आरएस यादव, जिला आबकारी अधिकारी एसके सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें