समाजवादी युवजन सभा जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी
कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
वहीं सपा के प्रमुख नेताओं ने बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
इस
अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की
उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना होगा। चुनाव परिणाम से निराश होने की जरूरत
नहीं है।
युवा कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के लोगों से मिलकर अपनी
उपलब्धियों को बताना होगा, तभी समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। केंद्र सरकार
ने अब तक कोई जन कल्याणकारी योजना चालू नहीं की है, जिससे जनता का हित हो।
केंद्र सरकार द्वारा जनहित में नहीं किए जा रहे कार्यों को भी जनता को
बताने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश
सरकार ने सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। सयुस जिलाध्यक्ष
योगेंद्र सिंह यादव चकरू ने कहा कि युवा कार्यकर्ता सपा की नीतियों व
योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कमर कसकर तैयार हैं।
वे यूथ संगठन को
बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर नफीस अहमद, आनंद
प्रकाश सिंह रंजन, अशोक यादव, विक्की प्रधान, मयंक कुमार, छोटेलाल बिंद,
आशुतोष यादव, यादवेश यादव, संजय यादव उपस्थित रहे। संचालन मुस्ताक अहमद ने
किया।