फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, खाद के लिए अफसरों को घेरा

Fri, 21 Aug 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और खाद के लिए परेशान भाजपा किसान मोर्चा के लोगों ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 11 संजय नगर स्थित बिजली विभाग व खाद विभाग के कार्यालयों पर एक्सईएन और पीसीएफ प्रबंधक का एक घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन


 इस दौरान कहा कि लोग रात्रि की बिजली  कटौती से आजिज आ चुके हैं। इसी तरह किसान सरकारी केंद्रों पर यूरिया नहीं मिलने  से परेशान हैं।


इस क्रम में लोगों ने एक्सईएन बिजली एके सिंह का घेराव किया।

 लोगों ने कहा कि मुख्यालय पर रात में बिजली न होने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। दिन में भी अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

 इस अवसर पर लोगों ने एक जेई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसके स्थानांतरण की मांग की। वहीं बिलारीडीह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े किसानों का कहना है कि उपकेंद्र से जुड़े गांवों में विगत तीन माह से रात को बिजली नहीं मिल रही है। वहीं दिन में ट्रिपिंग के कारण पर्याप्त बिजली नहीं आ रही है।

जबकि कर्मचारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। किसानों ने अन्य स्थानों पर व्याप्त बिजली की दुर्व्यवस्था को दूर करने की भी मांग की। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सितंबर तक दुर्व्यवस्था दूर नहीं हुई तो किसान बिलारीडीह उपकेंद्र पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


एक्सईएन एके सिंह ने जेई के विरुद्घ चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग पीसीएफ प्रबंधक के कार्यालय पहुंचे।

सरकारी केंद्रों पर यूरिया नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रबंधक का घेराव किया। इस अवसर पर  आरपी सिंह,  गोपाल शरण सिंह, शिवतपस्या पासवान, शिवराज सिंह, संदीप, ओमप्रकाश, डा. शंभु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें