फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्याओं के समाधान करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में पहुंचकर अधिशासी अभियंता बिजली एके शुक्ला से मिलकर गांव के लोगों को बिजली की समस्याओं से हो रही परेशानी के बाबत अवगत कराया। कहा कि बिजली के बिल में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। इसमें तत्काल सुधार लाया जाए, ताकि गांव के गरीबों को इस गड़बड़ी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि जनपद के गरीबों को बिजली के बिल में आए दिन गड़बड़ी की समस्याएं है, लेकिन विभाग की ओर से लोगों की समस्याएं दूर नहीं की जा रही है। इससे लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ता है। गौरी गांव के लोगों को बिजली के कनेक्शन पहले ही मिले चुके थे, लेकिन दोबारा उन्हें बिजली के कनेक्शन कर दिए गए है। कई जगहों पर बिजली के मीटर भी लगा दिए गए है, इससे दो-दो बिल आ रही है। गरीबों को उक्त बिल के कारण परेशानी बढ़ गई। यह गौरी गांव के लोगों की समस्या नहीं है। यह समस्या पूरे जनपद में है। अधिशासी अभियंता बिजली एके शुक्ला ने कहा कि पहले ही कनेक्शन के अधार पर बिल का संशोधन कर दिया जाएगा। लगभग 9 हजार से अधिक लोगों ने दो बार कनेक्शन ले लिया है उसे सुधार किया जा रहा है। बिजली के पहले कनेक्शन ही मान्य होगे। इसमें सुधार किया जा रहा है। इस दौरान रामबृक्ष, प्रदीप कुमार, जीऊत, राकेश, सफरूद्दीन, जाकिर, रामचंद्र, लालचन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें