फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों से उलझे अधिकारी

विज्ञापन
किसानों की समस्या रखते राणा प्रताप सिंह।
विज्ञापन
किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में किया गया। इस दौरान किसानों ने तमाम समस्याएं उठाईं जिनका जवाब अधिकारी न दे सके। किसानों ने उन पर अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। बैठक में सीडीओ एमपी सिंह ने 25 अक्तूबर तक नहरों को चलाने तथा माइनर पाटने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

किसानों की समस्या पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कागजों में तो धान क्रय केंद्र शुरू कर दिए गए हैं लेकिन वहां धान खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। जब तक धान की खरीद शुरू होती है तब तक ठंड बढ़ जाती है और किसानों का धान लेने से पूर्व नमी मापी जाती है। आढ़तिए बिचौलियों से धान खरीदते हैं। लेकिन प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। साथ ही आरोप लगाया कि मूसाखांड़ के एक्सईएन जिले में नहीं बैठते हैं।
चंद्रप्रभा के एक्सईएन महीने में दो दिन आते हैं। इस पर सीडीओ ने चंद्रप्रभा एक्सईएन कार्यालय का औचक निरीक्षण करने की बात कही। किसानों ने क्रय केंद्रों पर आधुनिक नमी मापक यंत्र          की व्यवस्था करने और माइनरों में पानी छोड़े जाने की मांग की। सीडीओ ने 25 अक्तूबर तक नहरों के संचालन का निर्देश दिया। किसानों ने सरकारी केंद्र से खरीदे गए धान के बीज की खराब गुणवत्ता और अमड़ा नहर से जुड़े माइनरों में पानी नहीं जाने की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन बंधी से स्पष्टीकरण मांगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आरके सिंह, कमलजीत सिंह, टीएन सिंह आदि       उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें