फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौसम बदलने से अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का असर दिखने लगा है। दीपावली के बाद मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से दोपहर 12 बजे तक कुल 317 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें बदन दर्द, बुखार और हड्डी संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बदलते मौसम के बीच कई मरीज बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, त्योहार के दौरान चोट लगने और हड्डियों में परेशानी के मामले भी सामने आए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को बदन दर्द, चोट और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अधिक रहे। जरूरत के अनुसार एक्स-रे कराकर रिपोर्ट के आधार पर उपचार किया गया। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में 317 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 119 मरीजों के आभा कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें