फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब सरयू में उफान, नदी में समा गए दो मकान

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर में सरयू नदी के कटान विलीन हुआ मकान तथा उप​स्थित ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी और शिवाल मठिया में एक बार फिर सरयू नदी में उफान देखने के लिए मिला। दो लोगों के मकान नदी में समा गए। शनिवार की सुबह गोपालनगर टाड़ी निवासी शंभूनाथ यादव और लल्लन यादव का मकान नदी की धारा में कटकर बह गया।
विज्ञापन

गोपाल नगर टाड़ी के ग्रामीणों ने बताया की इसे उत्तर टोला कहा जाता है। इस टोला में सरजू नदी की लहरें कहर ढा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया यह टोला 200 घरों का है। अगर समय रहते कटान को नहीं रोका तो 200 घरों की बस्ती नदी में समा सकती है। वहीं, शिवाल मठिया गांव में भी सरयू नदी का कटान तेज हो गया है।नदी के मुहाने पर निवास करने वाले शिवजी चौधरी, गौरी चौधरी, शिवकुमार चौधरी, जई चौधरी आदि लोगों के आशियानों पर कटान का खतरा मंडरा आ रहा है। नदी रोज 20 से 25 एकड़ उपजाऊ भूमि को ग्रास बना रही है। किसानों ने बताया की डेढ़ माह के अंदर करीब 150 एकड़ भूमि नदी के मुख्य धारा में समा चुकी है। इसमें कई किसान परवल की खेती करने वाले हैं। इनकी करीब 22 एकड़ परवल की फसल नदी में समा चुकी है। गोपालनगर के प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, शिवाल के प्रधान परमात्मा गोड़ आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें