फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘सरल एप’ से बच्चों की शैक्षिक दक्षता का होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का अब नियमित तौर पर मूल्यांकन करने की तैयारी है। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ‘सरल एप’ के जरिए बच्चों की शैक्षिक दक्षता का मूल्यांकन करने की तैयारी में जुट गया है। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष में दो बार करने की व्यवस्था है। नई व्यवस्था में परीक्षाओं के आयोजन में समय की बचत होने के साथ पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन

अभी तक परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिका एकत्र कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती है। वहां उनका मूल्यांकन होता है। इसके बाद बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन अब एसेसमेंट टेस्ट के जरिए हर 15 दिन में करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग योजना को मूर्तरूप देने की तैयारी में जुट गया है। इस काम में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सरल मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। इससे परिषदीय स्कूलों के छात्रों की शैक्षिक दक्षता अब रियल टाइम में परखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें