पड़ाव के बहादुरपुर में लोगों को स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच के लिए नमूने वाराणसी बीएचयू भेजा जा रहा था लेकिन वहां जांच बंद होने के बाद अब जिले में लिए गए नमूनों को लखनऊ भेजा जाएगा। शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में एक भी जांच नहीं हुई। वहां आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और स्वास्थ्य सही होने पर दिशा निर्देश देकर छोड़ दिया गया। जिले में कुल 421 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 358 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकी का इंतजार है।
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन आइसोलशन वार्ड में संदिग्धों की जांच की जा रही है, लेकिन अब सिर्फ जांच होगी सैंपल एकत्र नहीं किए जाएंगे। क्योंकि वाराणसी से सैंपल जांच केंद्र बंद होने के कारण इस प्रक्रिया पर रोग लगा दी गई है। 421 में 358 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 63 सैंपल बीएचयू भेजे गए हैं और शुक्रवार को 31 सैंपल लखनऊ जांच के लिए गए हैं। अब इन जांच सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। चिकित्सकों की माने तो वाराणसी के जांच केंद्र बंद होने के कारण सैंपल लखनऊ भेजा रहा है। इससे जांच रिपोर्ट के आने में भी देर होगी। जिला अस्पताल में शनिवार को लोगों की सिर्फ थर्मल स्क्रींनिंग ही की गई। जांच के लिए किसी के नमूने नहीं लिए गए। जांच में जो लोग संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें अस्पताल में ही क्वारंटीन किया जाएगा। एक दो दिन के बाद उनकी जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।