पीडीडीयू नगर। छठ पूजा के बाद अप की ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनो के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया है। अब ये स्पेशल ट्रेनें बीस नवंबर तक चलेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अप पटना-आनंद विहार स्पेशल 16, 18 और बीस नवंबर को जबकि डाउन में 17, 19 और 21 नवंबर को चलेगी। इसी तरह अप पटना-नई दिल्ली स्पेशल 16 और 19 नवंबर को जबकि डाउन में 17 और 20 नवंबर को चलेगी। अप दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 17 नवंबर जबकि डाउन में 16 और 18 नवंबर को चलेगी। अप राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 18 नवंबर जबकि डाउन में 16 एवं 19 नवंबर को चलेगी। अप पटना-एसएमवीबी बंगलूरू स्पेशल 20 एवं 25 नवंबर जबकि डाउन में 18, 23 और 28 नवंबर को चलेगी। अप गया आनंद विहार स्पेशल 17 और 19 नवंबर को जबकि डाउन में 16, 18 और 20 नवंबर को चलेगी। वहीं अप दरभंगा-आनन्द विहार स्पेशल 18 नवंबर को जबकि डाउन में 16 और 19 नवंबर को, अप सहरसा-आनंद विहार 18 नवंबर जबकि डाउन में 16 और 19 नवंबर को चलेगी।