इस प्रकरण में कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की । मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कोयला चोरी से जुड़े समस्त मामलों की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। ऐेसे में सोनभद्र और चंदौली जिले समेत प्रदेशभर में किसी भी थाने में दर्ज कोयला चोरी से समस्त मामलों की जांच ईओडब्ल्यू की टीम करेगी।
सोनभद्र में पकड़े गये कोयले की जांच चंदौली पहुंचे के बाद जांच टीम के दायरे में कुछ बड़े आ गये थे। सूत्र बताते हैं कि उन्हें टीम ने क्लीन चिट देते हुए बाहर कर दिया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शासन स्तर से एक वरिष्ठ अधिकारी को इस जांच के लिए भी नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार जिले में तैनात रहे पुलिस के पूर्व अधिकारी भी इसके दायरे में आ सकते हैं।
सोनभद्र और चंदौली जिले में कोयला चोरी के बाबत दर्ज मुकदमों की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई है। इसकी जांच बृहद पैमाने पर की जाएगी। कोयला चोरी से संबंधित सभी पहलुओं की जांच होगी।
-राजकुमार विश्वकर्मा, महानिदेशक, आर्थिक अपराधा शाखा, उत्तर प्रदेश पुलिस