फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैठक में नहीं आने पर छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के राजकीय और एडेड विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों की शनिवार को डीआईओएस की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बीच बैठक में नहीं आने पर डीआईओएस ने छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीआईओएस दलसिंगार यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा केंद्रों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा सचल दस्ते की भूमिका से अवगत भी कराया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करा लें। ताकि परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता न हो। उन्होंने बैठक में नहीं आने पर धरांव इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज टांडाकला, हरिद्वार राय इंटर कॉलेज कमालपुर, प्रकाश इंटर कॉलेज मुस्तफापुर, सत्यगुरु स्वामी इंटर कॉलेज नदेसर, रामदेव मिर्जा देवी इंटर कॉलेज महेशुआ के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। साथ ही पार आइडी बनवाने के लिए भी निर्देश दिया। डीआईओएस दलसिंगार यादव का कहना है कि परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही और महत्वपूर्ण बैठक में नहीं आने पर छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें