सकलडीहा। शुक्रवार की देर शाम छह बजे बीडीओ विजय कुमार सिंह ने 9 तकनीकी सहायक, पंचायत सहायक,रोजगार सेवक और आगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ के इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची है।
सकलडीहा विधान सभा में तीन लाख 43 हजार 525 मतदाताओं के सापेक्ष दो लाख से अधिक एसआईआर कार्य की फिडिंग हो चुकी है। शेष फिडिंग को लेकर अधिकारी गांव से लेकर खेत तक फार्म भरवाने और कलेक्ट करने में जुटे है। जिसको लेकर सफाईकर्मी,रोजगार सेवक,टीए,पंचायत सहायक,शिक्षक,अमीन,आगनबाड़ी,बीएलओ सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। इसके बाद भी तकनीकी सहायक रामविलास राम,रामनिवास कुशवाहा,मनोज पांडेय,चंदन पांडेय,रणविजय सिंह, दिनेश श्रीवास्तव,दीपक सिंह,प्रेमप्रकाश,जितेन्द्र प्रताप द्वारा एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया है।इसके अलावा बलारपुर गांव के पंचायत सहायक राकेश यादव, बीएलओ व रोजगार सेवक कैली महेन्द्र,रानेपुर की आगनबाड़ी कार्यकत्री सविता सिंह,डेढ़ावल की बीएलओ चन्द्रावती देवी और बसिला रोजगार सेवक लक्ष्मीकांत के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई कराये जाने की चेतावनी दिया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगा