फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अतिक्रमण हटाने और दुकान खाली करने के लिए 12 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गोधना मोड़ से पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को चकिया तिराहे पर राजस्व, पुलिस व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सीमांकन कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने और दुकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस जारी होने से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

गोधना मोड़ से पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत चकिया तिराहे पर राजस्व टीम, पुलिस व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी की जमीन का सीमांकन किया गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी दो दिन के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। नोटिस मिलने पर दुकानदारों में खलबली मची रही। गोधना मोड़ से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चकिया तिराहे तक पहुंच चुका है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई एडी खान, रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार, वसीम खान, लेखपाल विनोद पांडेय, मो. सलमान, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें