फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंदौली में अपराधी के खिलाफ एक्शन, न्यायालय के आदेश पर घर पर नोटिस चस्पा कर कराई मुनादी

Fri, 21 Nov 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पुलिस ने न्यायालय आदेश पर अपराधी के घर और प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। आरोपी हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा है।  
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त आर्यन यादव उर्फ गोलू पुत्र मुकेश यादव उर्फ मिंटू के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को उसके घर सहित गांव के प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया और मुनादी कराई गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। नामजद अभियुक्त आर्यन यादव घटना के बाद से ही पुलिस गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद वह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्त के लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने आदेशिका जारी की। आदेश के अनुपालन में कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ फत्तेपुर कला पहुंचे और अभियुक्त के निजी आवास सहित गांव के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कराया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विधि अनुसार डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई गई, ताकि ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें