नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी मेंहीलाल गौतम ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में संतोषजनक वसूली करने वाले कर्मचारियों की पीठ थपथपाई तो लापरवाही बरतने वालों को फटकार लगाई। वहीं, 50 बड़े बकायेदारों को वसूली का नोटिस जारी किया गया।
बैठक में डोर टू डोर वसूली अभियान में तैनात किए गए कर्मचारियों से वसूली में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। ईओ ने वसूली में कमी मिलने पर एक कर्मचारी को फटकार लगाई। जलकर, गृहकर, दुकानों का किराया, मेडिकल कर, निजी चिकित्सालयों समेत कई बकायेदारों का विवरण सामने आया। इस पर 50 बड़े बकायेदारों को वसूली का नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर राकेश रोशन, इकराम खान, गुलाब मौर्य, मधुसूदन, अनुपम यादव रहे।