फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फोरलेन के लिए दुकानदारों को दिया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। फोरलेन के लिए पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को सड़क की दक्षिण पटरी के दुकानदारों को सरकारी जमीन से सभी निर्माण हटा लिए के लिए नोटिस चस्पा किया। साथ ही दुकानदारों को हाथों में नोटिस थमाया गया। दुकानदारों को अपना पक्ष रखने के लिए सात नवंबर को एसडीएम पीडीडीयू नगर के कार्यालय में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन


फोरलेन की दक्षिणी पटरी पर वीआईपी गेट से लेकर पार्सल गेट तक वर्षों पूर्व दुकानें बना ली गईं थीं। फोरलेन के लिए सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता होने के बाद अब दुकानें हटा लेने के लिए नोटिस जारी की जा रही है। जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का कहना है कि दुकानें सरकारी जमीन पर बनाई गई हैं। अब इन्हें खाली कराने के बाद ही सड़क का चौड़ीकरण किया जा सकेगा।
पूर्व में जेसीबी से इन दुकानों के आगे के हिस्से को गिरा दिया गया है। इसके बाद अतिक्रमण की कार्रवाई बंद कर दी गई तो दुकानदारों ने सोचा कि बचे हिस्से पर छोटी दुकानें बनाकर व्यवसाय किया जाए। कुछ दुकानदारों ने तो क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत भी करा ली है। इसके बाद एकबार फिर नोटिस जारी होने से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पीएन त्रिपाठी ने बताया कि दुकानें सरकारी जमीन पर बनाई गई हैं। सड़क चौड़ीकरण करने के लिए दुकानों को हटाने की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें