फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुआस से रेमा तक बनेगी पक्की सड़क, खर्च होंगे 70 लाख

विज्ञापन
गुआस गांव से रेमा तक कच्ची सड़क। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद ब्लाॅक के गुआस गांव के मुख्य मार्ग से रेमा गांव तक अब पक्की सड़क बनेगी। एक किलोमीटर हिस्से में सड़क निर्माण पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी और बजट मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


गुआस से रेमा गांव को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से कच्चा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल की पहल पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने पक्की सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

गुआस से रेमा गांव तक पक्की सड़क बन जाने से नियामताबाद विकासखंड के रेमा, सरने, नियामताबाद, कठौरी, पचफेड़वा, रोहणा सहित कुछ अन्य गांव के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। सबसे ज्यादा लाभ स्कूली बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को होगा। वहीं किसानों को भी कृषि उपकरण व फसल आदि ले आने और ले जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट.......

ग्रामीणों की मांग और विधायक की पहल के बाद गुआस से रेमा तक पक्की सड़क बनाने की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से धन और मंजूरी मिलने के बाद सड़क बनवा दी जाएगी। राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें