क्षेत्र के नवहीं गांव स्थित दलित बस्ती में राजेश कुमार के आवास पर
शुक्रवार को यथार्थ गीता पाठ के समापन अवसर पर प्रवचन का आयोजन किया गया।
इस
मौके पर अड़गड़ानंद महाराज के कृपा पात्र मास्टर बाबा ने भक्तों को
आशीर्वचन दिया। कहा कि सद्गुरु से बड़ा और कोई कृपा पात्र नहीं है। वे
हमेशा अपने शिष्य को सही मार्ग बताते है, ताकि वह अपने जीवन में कामयाबी को
प्राप्त कर सके।
उन्होंने कहा कि सद्गुरु की भक्ति के माध्यम से
मानव ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। इस मौके शंकर सिंह, दीनानाथ सिंह, श्याम
प्यारे, राणा सिंह, उद्रेश सिंह, मुन्ना, बच्चे लाल, कुनमुन आदि
उपस्थित रहे।