फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की चली जांच

Mon, 05 Oct 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव के चलते रविवार को अवकाश के दिन भी कलेक्ट्रेट में चहल-पहल रही।
विज्ञापन


एडीएम शिवकुमार शर्मा की देखरेख में द्वितीय चरण में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच चली और प्रथम चरण चुनाव के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति का कार्य जारी रहा।

 एडीएम कार्यालय में अभिकर्ता बनने के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लगी रही।

लोगों की सुविधा को देखते हुए अभिकर्ता नियुक्ति हेतु अलग काउंटर बना दिया गया है। वहीं निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार शर्मा के साथ अन्य अधिकारी द्वितीय चरण में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के कार्य में पूरी तरह से तल्लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण के नामांकन के दौरान नियामताबाद और सकलडीहा विकास खंड के 150 लोगों ने अपना नामांकन एडीएम कार्यालय में जमा किया है। एडीएम ने बताया कि सोमवार तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें