फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंप कैनाल नेवाजगंज का लाभ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल की बदहाल व्यवस्था पर किसान मंगलवार को कैनाल पर पहुंचे। यहां पता चला कि बिजली आपूर्ति न होने से पंप कैनाल नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

इससे किसानों में नाराजगी रही। किसान विकास मंच ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से वार्ता की और इसे चालू कराने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
किसान विकास मंच के पदाधिकारियों ने नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल पर पहुंचकर धान की नर्सरी के लिए सिंचाई की पानी को लेकर जानकारी हासिल की। यहां पता चला कि 15 मार्च से अब तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंप कैनाल नहीं चल रहा है। किसान विकास मंच के नेता नीतेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 13 मार्च को आई आंधी में आपूर्ति बाधित हो गई है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने सिंचाई सहायक अभियंता अनिल कुमार से बात की उन्होंने बताया नेवाजगंज पंप कैनाल को लगभग 70 किलोमीटर दूर से चंदौली विद्युत उपकेंद्र से स्वतंत्र फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है जो लंबी दूरी होने के कारण आंधी और खराब मौसम में अक्सर बाधित रहती है। किसानों ने नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल को चकिया बिजली उपकेंद्र से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

सिंचाई लघु डाल एसडीओ अनिल यादव ने बताया कि बिजली विभाग से संपर्क कर नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल की बिजली सप्लाई से पश्चिमी पंप कैनाल में सप्लाई लेकर एक पंप चला जा रहा है।
पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने के लिए बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को सूचित किया गया है। इस दौरान विमलेश सिंह, सरोज कुमार, अशोक मोदनवाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें