फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नीति आयोग की सदस्य ने बच्चे से पूछा ककहरा

विज्ञापन
पड़या प्राथमिक विद्यालय में बच्चे से जानकारी लेती नीति आयोग की सदस्य का​मिनी चौहान रतन। स्रोत:-
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नीति आयोग की सदस्य वरिष्ठ आईएएस कामिनी चौहान रतन ने शुक्रवार को आकांक्षी जिला चंदौली में नीति आयोग की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने नीति आयोग के इंडिकेटर पर समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से जनपद की प्रगति जानी एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने पड़या प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर बच्चों से शैक्षिक सवाल पूछे और सही जवाब मिलने पर बच्चे की पीठ थपथपाई। वहीं जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कामिनी चौहान रतन ने नीति आयोग के पांच सेक्टरों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि जल संरक्षण वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना सूचकांकों के आधार प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान जननी सुरक्षा, प्रसव की जानकारी ली इसके अलावा निर्देशित किया कि पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। सैम-मैम बच्चों के अभिभावक को रोजगार देने के साथ मुख्यधारा में जोड़ने पर बल दिया।
बैठक के बाद कामिनी चौहान रतन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मरीज भर्ती वार्ड, एक्स रे कक्ष, अस्पताल परिसर का स्थलीय भ्रमण कर देखा गया। इस दौरान पुरानी बिल्डिंग अस्पताल में साफ सफाई संतोष जनक नहीं रहने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक ड्रेस में नहीं मिले। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय पड़्या पहुंची और शैक्षिक गतिविधियों, मध्याह्न भोजन योजना, स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले कक्षाओं में जाकर बच्चों से शैक्षिक प्रश्न पूछे। जिसका बच्चों सही जवाद दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी देखी। बैठक और निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें