चंदासी पुलिस चौकी के पास विदेश में नौकरी दिलाने के लिए खुले एक कार्यालय
के ठीक पीछे शनिवार की रात नौ पासपोर्ट कूड़े के ढेर में फेंके हुए मिले।
सभी
पासपोर्ट चंदासी के एक व्यापारी के पास हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने दो साल
पहले ही इस कंपनी के कार्यालय को युवकों को ठगने के आरोप में बंद करा दिया
था। कंपनी के स्थानीय संचालकों में दो सदस्य व चौकी का एक सिपाही इस मामले
में अब भी जेल में है।
चंदासी कोल मंडी में पुलिस चौकी के पास वर्ष
2007 में विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए फल्कान इंटरनेशनल कार्यालय खुला
था। इस दफ्तर के लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए
कुछ युवकों ने 6 मार्च 2013 में कोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद जांच पड़ताल
कर स्थानीय संचालकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेज दिया।
चौकी के एक सिपाही को भी जेल भेजा गया।
जबकि मुख्य संचालक अभी भी फरार है।
इसके बाद से कार्यालय बंद है। उस स्थान पर ट्रांसपोर्ट कार्यालय खुला है।
शनिवार की रात ट्रांसपोर्ट कार्यालय के लोगों की नजर कार्यालय के पीछे
फेंके गए प्लास्टिक पर पड़ी।
खोलकर देखने पर उसमें नौ पासपोर्ट मिले। इसके
अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन से जारी तीन स्वास्थ्य कार्ड पालीथिन में थे।
मिले पासपोर्ट में चार लखनऊ, एक सूरत और चार रांची में बने हुए हैं।
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिल्ली एयरपोर्ट पर बना हुआ है। इस मामले में पुलिस
अधीक्षक मुनिराज जी कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी उनको नहीं है। हां
जानकारी मिली तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।