फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में आज आएंगे भक्त

Mon, 03 Aug 2015 01:15 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय/ चंदौली। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। जिले के विभिन्न शिवालयों  में भगवान शंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालु रविवार को पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की टोली भी वाराणसी चली गई। श्रावण के  प्रथम सोमवार को पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। रविवार को भी काशी विश्वनाथ और बाबा धाम जाने के लिए केशरिया चोला पहने शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 
  जिला मुख्यालय से बैंड बाजे की धुन पर थिरकते भक्त काशी पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। जनपद में भी कालेश्वर नाथ और जागेश्वर नाथ में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ता है। मान्यता है कि यहां भगवान शंकर को बेलपत्र, धतूर और दूध चढ़ाकर मन्नत मांगने वालों की हर मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन



दूसरी तरफ सावन माह में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमा भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। खास कर इस दफा डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 एसपी मुनिराज जी ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को चिह्नित कर उन्हें यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे सड़क पर डीजे नहीं बजाए अन्यथा उनके उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से डीजे का इस्तेमाल न करने का भी अनुरोध किया है। एसपी ने बताया कि सावन के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें