फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रक के खराब होने से एनएच टू सात घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अलीनगर थाना के गोधना हाईवे चौराहे के समीप मंगलवार को सुबह नौ बजे के करीब बालू लदा ट्रक खराब हो गया जिससे हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब सात घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

गोधना हाईवे चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक बालू लदा ट्रक सड़क के बीचो बीच खराब हो गया। ट्रक चालक ने क्रेन लगवाकर ट्रक को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन ओवरलोड के कारण ट्रक को सड़क के बीच से हटाया नहीं जा सका। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। वही दूसरी लेन पर भी विपरीत दिशा से निकलने के चक्कर में दोनों लेन पर वाहनों की कतार लग गई। शाम चार बजे एनएचआई से क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को हटाया गया। इसके बाद जाम छूटा । अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक को हटाकर जाम छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें