इस पर शुक्रवार की शाम एसपी के निर्देश पर चार अज्ञात लोगों के साथ चौकी इंचार्ज और सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रपर मेडिकल मुआयना कराया गया। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
जिले में अवैध वसूली जैसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रक से वसूली की शिकायत पर चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित किया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज, सिपाही सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली