फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 12 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे नए भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) के 12 रेलवे स्टेशनों पर नए भवन बनेंगे। प्रयागराज से पीडीडीयू के बीच तीसरी लाइन का निर्माण चल रहा है। इसी वजह से इस रूट के भीरपुर, मेजा रोड, ऊंचडीह, मांडा रोड, जिगना, गैपुरा, बिरोही, झिंगुरा, झिंगूरा, पहाड़ा, डगमगपुर, कैलहट और नारायणपुर बाजार स्टेशन पर नया स्टेशन भवन बनेगा।
विज्ञापन

हर स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए नया प्लेटफाॅर्म और दोनों तरफ से प्रवेश द्वार की सुविधा मिलेगी। इस रूट को 160 किमी प्रति घंटा की गति के अनुकूल तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस आधुनिक सुविधाओं से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें