दुलहीपुर। नियामताबाद विकास खंड के करवत गांव के पटेल बस्ती में साफ सफाई न होने से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने स्वयं फावड़ा और झाड़ू उठाया और नाले की सफाई की।
इसके बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में नियमित साफ सफाई शुरू नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई है। बावजूद इसके गांव में 5 माह से सफाई कर्मी नहीं दिखे। इसके चलते गलियों और सड़कों पर कूड़ा फैला है। नालियां जाम है और ओवरफ्लो हो रहा है। ब्लाॅक प्रशासन के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी गंदगी की शिकायत की गई।
बावजूद इसके गांव में साफ सफाई नहीं हुई। इसके पूर्व नाराज ग्रामीण शुक्रवार की सुबह एकत्र हुए और हाथों में झाड़ू, फावड़ा उठाया और नाली की साफ सफाई की।
नारेबाजी करने वालों में पूनम देवी, राम लाल पटेल, आशीष पटेल, प्रदीप कुमार, दिनेश, टिंकू,, आरती देवी, चंपा देवी, सुनीता देवी आदि रहीं। एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में गंदगी की शिकायत मिली है। जल्द ही रोस्टर लगाकर सफाई कराई जाएगी।