फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टेकापुर में नया पुल तैयार, 50 गांवों के लोगों की राह हुई आसान

विज्ञापन
बरहनी के टेकापुर में नवनिर्मित पुल। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद के बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने वाले टेकापुर में नए पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 94 लाख रुपये से तैयार इस पुल के शुरू होने से लगभग 50 गांवों की 60 हजार आबादी को बड़ी राहत मिली है। साथ ही गाजीपुर जाना भी लोगों के लिए ज्यादा आसान हो गया है।
टेकापुर में बनी पुलिया जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुल की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना रहता था। लंबे समय से ग्रामीण नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड के अभियंताओं ने स्थल का सर्वेक्षण किया। इसके बाद नए पुल के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई और करीब 94 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण पूरा होने के बाद पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
नए पुल के चालू होने से बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। वहीं छात्र-छात्राओं, मरीजों और नौकरी-पेशा लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। नया पुल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख जरूरत बन गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें