फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि जिले में धान धान खरीद में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी समिति से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। लापरवाही पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। कहा कि जल्द से जल्द पंजीकरण कराने वाले किसानों का सत्यापन कराएं। डीएम शुक्रवार की रात जिले के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप एक नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक फसल तैयार न होने की वजह से क्रय केंद्रों पर आवक नहीं है। किसी भी समिति से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। धान खरीद शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंधक इस भ्रम में न रहे कि उस पर निगरानी नहीं की जा रही है। इसलिए सभी सतर्क रहकर ईमानदारीपूर्वक धान खरीद में अपना अहम भूमिका निभाएं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण करें। सभी क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, कांटा, बोरा, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, छाया की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। क्रय केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र पर रहकर किसानों का धान क्रय करें।
डीएम ने कहा कि जिन केंद्रों पर दो सेंटर स्थापित हैं, दोनों सेंटरों पर मानक के अनुरूप पूरी क्षमता के साथ धान की खरीद की जाएगी। कहा कि क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों का सत्यापन तेजी से कराया जाए। सभी एसडीएम क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। कंट्रोल रूम पूरी सक्रियता के साथ 24 घंटे संचालित किया जाए। किसानों से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर पर अंकित करें। इनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान एडीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम अजय मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी सौरव कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें