चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने जनगणना के दूसरे चरण ‘जनसंख्या की गणना’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसंख्या गणना में पारदर्शिता के साथ आंकड़े जुटाएं।
डीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत संवेदनशील काम है।
उन्होंने सभी अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और गणना सहायकों को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लें।
उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान बताई गई तकनीकी बारीकियों को फील्ड में प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा, ताकि किसी तरह की तकनीकी या व्यावहारिक समस्या न आए।
साथ ही डेटा संकलन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद