फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा से संबंधित काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में भारत माला परियोजना, डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी तहसीलदारों को भारत माला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की जमीन के सत्यापन और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। आगाह किया कि इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जो लेखपाल मुआवजा से संबंधित काम में किसी प्रकार की लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना से प्रभावित जिन गांवों के लोगों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है, संबंधित लोगों को मार्च महीने ही मुआवजा दिलाएं। अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की जमीन का सत्यापन कर 20 मार्च तक सूची हर हाल में तैयार कर उपलब्ध कराने और मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं पर किसी प्रकार समस्या हो रही हो तो मौके पर जाकर उसका निपटारा सुनिश्चित कराएं। रिंग रोड, रेलवे थर्ड लाइन के लिए जिन लोगों की जमीन के मुआवजा का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, उसकी रिपोर्ट तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया अविलंब पूरी कराएं। सरकारी जमीन, तालाब आदि की जमीन चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सुरेंद्र सिंह, एडीएम (न्यायिक) रतन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें