फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: डायरिया से बचाव के लिए बांट दी एक्सपायरी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। जिले के इलिया क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शहाबगंज के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को मनकपड़ा गांव में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने डायरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों में एक्सपायरी डेट की दवाईयां बांट दी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो सबकी दवा वापस ली गई। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनकपड़ा गांव में तीन दिन पूर्व डायरिया का असर देखा गया। गांव के बच्चे उल्टी-दस्त करने लगे। ग्रामीण बच्चों को लेकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने लगे, लेकिन डायरिया का स्वरूप बढ़ता ही जा रहा था। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची, जांच के बाद ग्रामीणों को ओआरएस पैकेट के साथ मेट्रोजिल-200 की गोलियां बांट कर लौट गई। गांव निवासी धीरेंद्र की नजर अचानक वितरित दवा के रैपर पर पड़ी तो वह चौंक गए। क्योंकि दवा एक्सपायर थी। बाबूलाल ने रैपर चेक किया कि उनके बच्चों को मिली दवा भी जून 2021 में ही एक्सपायर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डाक्टरों की टीम को दिया। इस दौरान आनन फानन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाओं को वापस ली। गांव निवासी द्वारिका प्रसाद, श्यामू, राजवंश, बाबूलाल, रामाश्रय ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा एक्सपायरी डेट की दवा को नष्ट न करके गरीबों में बांट कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें