मुख्यालय से नौगढ़ तक रोडवेज बस सेवा का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया।
उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने किया। यह बस वाराणसी से जिला
मुख्यालय होते हुए नौगढ़ जाएगी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक
माह के अंदर जनपद में बस डिपो की स्थापना की जाएगी, ताकि जिले के विभिन्न
रोड पर बसों का संचालन संभव हो सके।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता
की सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। पर जनपद में सौ
बसों की जरूरत है, लेकिन मात्र 18 बसें ही संचालित हो रही हैं।
इसके पीछे
बस डिपो मुख्य वजह है। इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर एक माह के
अंदर मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना की जाएगी। जिले में दो से तीन
किलोमीटर के अंतराल पर बस स्टैंड की स्थापना की जाएगी। जहां से गांव के लोग
विभिन्न बसों से आगे की यात्रा कर सकें।
कहा कि डिपो की स्थापना के बाद नई
बसें टेंडर कराकर जनपद के सभी मार्गों पर चलाई जाएगी। वाराणसी से नौगढ़ के
लिए चंदौली से कोई बस नहीं थी। अब प्रतिदिन एक बस नौगढ़ से दूसरी वाराणसी
से चलेगी।