ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में फैजाबाद के केटी पब्लिक स्कूल में गत
दिनों आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वाडो प्रतियोगिता में चंदौली के
खिलाड़ियों ने दम खम दिखाते हुए दो स्वर्ण, चार सिल्वर सहित कुल छह पदक
प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में आरजू और अभिषेक का राष्ट्रीय
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर
उनका सम्मान किया गया।
एसोसिएशन के सचिव अल्ताब खान ने बताया कि सीनियर
वर्ग के बालिका वर्ग में आरजू खां ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी तरह
सीमा खान ने सिल्वर मेडल, बालक वर्ग में अविनाश कुमार चौहान ने सिल्वर
मेडल, अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में अमन कुमार
और शिव प्रताप चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल प्राप्त
करने वाले आरजू खान और अभिषेक कुमार का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो में किया।
इस मौके पर टीम कोच शरद प्रताप राव, सागर कुमार, टीम मैनेजर अनिल कुमार
राय, अशोक केशरी, सतीश कुमार, अवधेश राय, जगदीश यादव, रोहित मोदनवाल आदि
रहे।