ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं।
नियामताबाद
व सकलडीहा विकास खंडों में एक दिसंबर को मतदान होना है। यहां पर 391843
मतदाता प्रधान पद के 1404 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं
के लिए कुल 564 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
होंगे। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा।
इस दौरान स्टेटिक टीमों के
अलावा डीएम समेत जनपद के आला अधिकारी व जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों
का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
जनपद के सकलडीहा व नियामताबाद
ब्लाक में दूसरे चरण के तहत मंगलवार को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य
के लिए वोट डाले जाएंगे।
इसमें नियामताबाद के 88 ग्राम पंचायतों में 203480
मतदाता 688 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों के अलावा 1016 ग्राम पंचायत
सदस्यों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को वोट देंगे।
इसी तरह सकलडीहा
ब्लाक क्षेत्र के 188363 मतदाता 104 ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे
716 और 1330 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे 1469 उम्मीदवारों के
भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए दोनों विकास खंड को चार जोन और 23 सेक्टर
में बांटा गया है।
जहां चुनाव के वक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में
सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मतदान के लिए कुल 564 केंद्र बनाए गए
हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ व पीएसी के जवान मतदान के दौरान भ्रमण कर क्षेत्र
में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
इन जवानों को जिला पंचायत
बालिका इंटर कालेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
डीएम सुरेंद्र
विक्रम ने चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्षता से चुनाव
कराने के निर्देश दिया।
यह आदेश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव कार्य
में विघ्न डालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।