फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की मनाई जयंती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में सोमवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती को कवि दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की काव्य रचना भारत भारती ने 1912 में अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी, जिसके कारण इस पुस्तक पर तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध भी लगाया था। स्वर्णलता, मधुप, रसिकेंद्र भारती, नित्यानंद जैसे उपनामों से साहित्य रचने वाले इस महाकवि को हिंदी जगत में दद्दा नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मां भारती वंदना, खेती-किसानी पर आधारित गीत, कथक डांस, फोक डांस, नाटक हाय रे मोबाइल समेत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षकगण राम अवतार सिंह, सुरेश, शिवमंगल सिंह, दिलीप, संतोष, जयप्रकाश, करुणापति शुक्ला, अखिलेश, इमरान सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन रामअवतार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें