फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर-चंदौली बना राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर- चहनियां - चंदौली मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद अब इसे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 बी के नाम से जाना जाएगा। यही नहीं इस सड़क को फोर लेन किया जाएगा। इसके लिए सड़क के किनारे के भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस फोर लेन के बन जाने के बाद चहनियां, सकलडीहा, चंदौली आदि इलाके सैदपुर गंगा पुल के सहारे देश के विभिन्न इलाकों से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश में 13 मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। चार जून को इसे नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। इसमें सैदपुर चहनियां चंदौली मार्ग भी है। नेपाल बार्डर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या     233 बी में इस मार्ग को शामिल किया गया है।
एनएच 233 बी सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ होते हुए चिरईगांव कोट से गाजीपुर के सैदपुर पहुंचेगी और चंदौली में चहनियां, सकलडीहा, चंदौली, चकिया के सिकंदरपुर, सोनभद्र के राबर्ट्सगंज, रेणुकूट होते हुए छत्तीसगढ़ में रायपुर होते हुए विलासपुर तक जाएगी। 380 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग में पचास किलोमीटर का हिस्सा चंदौली जनपद से गुजरेगा। 35 मीटर चौड़े सड़क के लिए चंदौली, सकलडीहा, चहनियां आदि बाजार में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

 विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसके लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके तहत किसानों और व्यवसायियों को भूमि की कीमत का 12 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों की माने तो प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पांच चरणों में किया जाएगा। जिले में चौथे चरण में काम व्किया जाएगा। इसके बनने से चंदौली देश के कोने कोने से सीधे जुड़ जाएगा। इस संबंध में एक्सइएन पीडब्लूडी वीएन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें