फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस और मॉस्क लगाकर मनेगा राष्ट्रीय पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर शासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दखते हुए राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंस और मॉस्क पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है। साथ ही पांच अगस्त से सिनेमा हाल, तरण ताल, सभागारों को खोलने के लिए डीएम शर्तों के साथ अनुमति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला, तहसील ब्लाक, नगर निगम और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी व अन्य मानकों का ध्यान रखना होगा। कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सैनिटाइजर व स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। वहीं पांच अगस्त से सिनेमा हाल, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, सभागार, योग संस्थान व व्यायामशालाओं को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि संचालकों को कोविड प्रोटोकाल के तहत शारीरिक दूरी का पालन कराने समेत अन्य एहतियात बरतना आवश्यक होगा। साथ ही इसकी अनुमति जिला प्रशासन से लेनी होगी।
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को बाजारों को पूर्ण रुप से बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। लेकिन बंदी के दौरान आवश्यक सेवाओं को सुचारु रुप से बहाल करने के लिए जिला प्रशासन को निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस और मॉस्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। नवनीत सिंह चहल, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें