फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने शुक्रवार को मुगलचक स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं के चारा, पानी व दवाई की उचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र स्थित तालाब के किनारे बनाए जा रहे घाट के निर्माण कार्य को भी देखा। कार्य को गुणवत्ता परक किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर स्थित मुगलचक में पशुओं के रखने के लिए पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। वर्तमान वहां कुल 58 गोवंश रह रहे है। बारिश के मौसम में आश्रय स्थल के हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार पशु आश्रय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने पशुओं को चारे की व्यवस्था के उनके रखने के स्थान व साफ-सफाई को देखा। इसके बाद उन्होंने वार्ड स्थित तालाब के किनारे बनाए जा रहे घाट के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान समाजसेवी शिवशंकर शर्मा, ज्ञान चंद्र गौड़, पिंकू शर्मा, विशाल वर्मा, मयंक सेठ, अजय गुप्ता, अशोक सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें