फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में उतराया मिला अधेड़ का नग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंद्रकांता किला के पास बृहस्पतिवार की सुबह कर्मनाशा नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव उतराया मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि अधेड़ की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान हो जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें