फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में जा रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के चहनियां बलुआ मार्ग पर सोनहुल गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में पौने एक बजे पिकअप ने टांडाकला जा रही आटो में टक्कर मार दी। इस घटना में आटो में सवार विवाहिता की मौत हो गई। जबकि तीन सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गाजीपुर जनपद स्थित ससुराल से विवाहिता भाई की शादी में शामिल होने ब्लॉक के विजय का पूरा गांव में अपने मायके जा रही थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजय का पूरा गांव निवासी पंचम राम की पुत्री रामदुलारी (40) की शादी गाजीपुर के सैदपुर सरैया निवासी सुभाष राम से हुई है। शुक्रवार को महिला के चचेरे भाई गोविंद की बरात जानी थी। इसमें शामिल होने के लिए महिला अकेले मायके आ रही थी। रामदुलारी चहनियां पहुंच कर गांव जाने के लिए टांडा जाने वाली आटो में सवार हो गई। आटो में गांव के ही रविकांत राम (22), मोनू (18) और महुअर निवासी राम सूरत उर्फ रामू सिंह (35) भी सवार थे। आटो दोपहर पौने एक बजे सोनहुला गांव के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से आटो रिक्शा पलट गया। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। वहीं आटो चालक भी आटो रिक्शा से निकल कर भाग गया। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रामदुलारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामू सिंह की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। दो अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें