फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर-घर पूजे गए नाग देव, शिवालयों में दूध लावा चढ़ाकर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नाग पंचमी पर मंगलवार को घर-घर नागदेव की पूजा हुई। घरों में दरवाजे पर नागदेव का चित्र लगाकर विधि विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव के जलाभिषेक किए। साथ ही दूध लावा अर्पित किया। सपेरों ने भी नगर में घूमकर लोगों को नाग के दर्शन कराए।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने घरों में सफाई की। स्नान के बाद नागदेव के चित्र को दरवाजे पर चिपकाया। इसके बाद लोगों ने विधि विधान से नागदेव की पूजा की। नागदेव के भय से रक्षा की प्रार्थना की। बाद में घरों में खीर, पूड़ी आदि पकवान बनाकर अर्पित किया। नगर के चतुभुर्जपुर, काली महाल, शाहकुटी, न्यू महाल, कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, चंदासी, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया काॅलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनियों में स्थित शिव मंदिरों पर लोगों की भीड़ रही। नगर के चतुर्भुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार जनमेजय राजा परीक्षित के पुत्र थे। जब जनमेजय को पता चला कि उनके पिता की मृत्यु सर्पदंश से हुई है तो उन्होंने नागवंश के नाश के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ को रोककर ऋषि ने नागों की रक्षा की। उधर चहनिया कस्बा के अलावा बलुआ, रामगढ़, कांवर महुअर, हरधन जुड़ा, टांडा, मारूफपुर, मोहरगंज में शिव मंदिरों पर दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें