पीडीडीयू नगर। दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों को आसानी होगी। इसके लिए रेलवे ने वर्तमान में चल रही दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि जून तक बढ़ा दी है। मैसूर-दरभंगा स्पेशल और गया-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन जून तक चलने से यात्रियों को गर्मी के मौसम में दक्षिण भारत पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनं सपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल मैसूर से 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई, 03 और 10 जून तक हर मंगलवार को चलेगी, जबकि दरभंगा से हर शनिवार को ट्रेन संख्या 06212 खुलेगी। यह ट्रेन 12, 19, 28 अप्रैल, 3.10, 17, 24, 31 मई, 7 और 14 जून को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 06583 यशवंतपुर-गया एक्सप्रेस 12, 19, 28 अप्रैल, 3,10,17,24, 31 मई, 7 और 14 जून को यशवंतपुर से खुलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 06554 स्पेशल 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9 और 16 जून को हर सोमवार को गया से खुलेगी।