फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुंबई-अगरतला एसी एक्सप्रेस 14 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। सोमवार को डाउन मुंबई-अगरतला एसी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन को सुबह 6:58 बजे पहुंचना था, लेकिन यह रात नौ बजे पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम छह बजे तक अप दिशा में चलने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटे, चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल फेयर पांच घंटे, पटना-नई दिल्ली पूजा स्पेशल दो घंटे, हावड़ा-दिल्ली स्पेशल फेयर सवा छह घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार पूजा स्पेशल सवा दो घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े तीन घंटे और मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 10 घंटे की देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन

वहीं, डाउन दिशा में योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस और जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस एक-एक घंटे, बरौनी-पोदनूर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे तथा अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा-सवा घंटे लेट रहीं। इसके अलावा आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, हरिद्वार-मालदा टाउन पूजा स्पेशल 10 घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े पांच घंटे और आनंद विहार-खुर्दा रोड स्पेशल फेयर सात घंटे की देरी से चल रही थीं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। पीडीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनें विलंबित होती हैं। ट्रेनों के समय में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें