फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुलायम और शुभम शर्मा ने इनामी कुश्ती जीती

विज्ञापन
कमालपुर में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित इमामबाड़ा के पास कुश्ती व्यायामशाला में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि कुछ पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर इनाम राशि जीती।
विज्ञापन

नौ हजार रुपये की इनामी कुश्ती में सूरज (डीआईजी कॉलोनी, कछवां) और सोनू (सिगरा) के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दस हजार रुपये की कुश्ती में शिवम (मऊ) और अविनाश (सिगरा) भी बराबरी पर रहे। मुलायम (हरधन जुड़ा) ने दिलीप (सिगरा) को पटखनी देकर चार हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती। पांच हजार रुपये की कुश्ती में अंकुर (सरैया) और ओम (मऊ) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
महेश (कछवां) और अंगद (मऊ), जयशंकर (करमपुर) और अल्तमश (डंडी), मुलायम (कैमूर) और पीयूष (सरैया) तथा सतीश (बेलवानी) और जयदीप (धर्मपुर, गाजीपुर) के मुकाबले भी बराबरी पर रहे। वहीं, शुभम शर्मा (मऊ) ने अभिषेक (भूपौली) को हराकर दो हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती। सोनू (कमालपुर) को रोशन (सिगरा) ने हराया। अनुज (करमपुर) ने अनिल (मुगलसराय) और शुभम (खानपुर) ने विष्णु (मऊ) को पटखनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखाड़े के पुराने पहलवानों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। दंगल में अभिलाष यादव, पीयूष यादव, सोनू यादव, संतोष, नीरज अग्रहरि, मदन मोहन रस्तोगी, दयाराम यादव आदि रहे। निर्णायक की भूमिका मुन्नी यादव और लल्लन मास्टर ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें