फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा सुनने से जीवन को सही दिशा मिलती है : मुकेश आनंद

विज्ञापन
चकिया में मां काली मंदिर परिसर में कथा सुनाते मुकेश आनंद। संवाद
विज्ञापन
चकिया। मां काली मंदिर परिसर में श्री मानस प्रेम यज्ञ सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की दूसरी निशा में बुधवार शाम वृंदावन से आए राष्ट्रीय वक्ता मुकेश आनंद ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति अटूट विश्वास और सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण करने से जीवन को सही दिशा मिलती है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने भगवान भोलेनाथ और माता सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए राम नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान पाप का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। आज की तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी जिंदगी में श्रीराम कथा मनुष्य को सांस्कृतिक, भौतिक और आध्यात्मिक शक्ति देती है।

चकिया में मां काली मंदिर परिसर में कथा सुनाते मुकेश आनंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें