फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आंख मत दिखाइए..': जब केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप

Wed, 19 Jul 2023 10:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के शिवाला क्षेत्र में टिफिन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थे। आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया लेकिन विधायक रमेश जायसवाल को मौका नहीं मिला। इससे विधायक नाराज हो गए और कार्यक्रम से जाने लगे।
विज्ञापन
ब केंद्रीय मंत्री के सामने भीड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के बीच बुधवार को कहासुनी हो गई। केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने से संबंधित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि आपने पार्टी का नाश कर दिया है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंख मत दिखाइए। केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।

केंद्र सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसी उपलक्ष्य में नगर के शिवाला क्षेत्र में टिफिन भोज रखा गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय आए। आरोप है कि भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया, लेकिन विधायक रमेश जयसवाल को मौका नहीं मिल सका।

विज्ञापन


इस कारण विधायक नाराज हो गए और कार्यक्रम से जाने लगे। जब विधायक को रोका गया तो वे भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर भड़क गए। विधायक ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र है। मुझसे स्वागत नहीं कराया जा रहा है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंख मत दिखाइए, जिस पर विधायक ने कहा कि आपने पार्टी का नाश कर दिया।

इस बीच सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय विधायक रमेश जायसवाल का हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास करते रहे। तकरार का वीडियो जब सोशल मीडिया वायरल हुआ, तब विधायक व जिलाध्यक्ष ने सफाई भी दी। विधायक ने कहा कि नियमावली का पालन नहीं हो सका, इसलिए ऐसी नौबत आई। कोई आपसी रंजिश नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम एक परिवार के सदस्य हैं। जो कुछ हुआ, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह हमारा परिवार है। हमारी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Tomato Price Today: घंटी बजाएं, अपने मुहल्ले में 80 रुपये किलो टमाटर पाएं, आज इन स्थानों पर मिलेगा टमाटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें