कंदवा। क्षेत्र के महुंजी गांव में मंगलवार की दोपहर मंदिर के पास कुत्तों ने कक्षा चार की छात्रा को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके चीखने-चिल्लाने पर मंदिर में काम कर रहे मजदूरों ने लाठी-डंडों से पीटकर कुत्तों को भगाया।
लहूलुहान छात्रा को इलाज के लिए बरहनी पीएचसी में भर्ती कराया है। महुंजी गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी की नौ वर्षीय पुत्री शमा कक्षा चार की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। गांव स्थित मंदिर के समीप पहुंचते ही करीब सात की संख्या में कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। संवाद